फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों के निर्माण को मिले 75 करोड़ रूपये

Sun, 01 Jun 2014 01:42 AM IST
अजित बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ब्याज के 75 करोड़ रुपये के इस्तेमाल की अनुमति मिल गई है। इससे फेज-9 और 10 के कामों में तेजी आएगी।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले केंद्र सरकार ने भी इन दोनों फेज की सड़कों के लिए 86 करोड़ रुपये दिए हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जहां सड़कों के लिए स्वीकृत राशि जल्द जारी करवाने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है, वहीं प्रदेश स्तर पर भी जमा धन को बिना समय गंवाए जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पीएमजीएसवाई के मद में बैंक में जमा धन पर 75 करोड़ रुपये ब्याज बना था।

नियमानुसार इस राशि को उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (यूपीआरआरडीए) तभी इस्तेमाल कर सकता है, जब शासन इसकी अनुमति दे दे।

हाल ही में यूपीआरआरडीए ने ब्याज की इस रकम को निकालने के लिए शासन को पत्र लिखा था, जिसे शासन ने मंजूरी दे दी। बता दें कि मई में ही केंद्र सरकार ने 86 करोड़ रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


इस तरह चालू माह में देहात क्षेत्र की सड़कों के निर्माण के लिए कुल 161 करोड़ रुपये मिल गए हैं।

यूपीआरआरडीए के सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री के केंद्र को चिट्ठी लिखने के बाद जल्द ही स्वीकृत शेष राशि भी मिलने की उम्मीद है।

फेज-9 और 10 की स्थिति
स्वीकृत सड़कें---2300
सड़कों की कुल लंबाई--8500 किलोमीटर
स्वीकृत धन---3400 करोड़ रुपये
मिला धन---1091 करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें