फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवती से छेड़छाड़, विरोध पर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर निवासी महिला ने नील शुक्ला पर 18 वर्षीय बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी व उसकी मां सरिता पर उनकी व बेटी की पिटाई करने का भी आरोप है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक 29 सितंबर की शाम 5:30 बजे दूध लेकर घर लौटी उनकी बेटी डरी हुई थी। कारण पूछने पर नील के छेड़खानी करने की बात कही। महिला का आरोप है कि जब उन्होंने नील की मां से शिकायत की तो दोनों ने घर आकर उन्हें व बेटी को बुरी तरह पीटा। फिर दोनों धमकाते हुए भाग निकले। महिला ने बताया कि घटना से दोनों सहम गए। फिर हिम्मत जुटाकर तीन अक्तूबर को पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें