फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः शोहदों ने सरेराह छात्रा से की छेड़छाड़ व अभद्रता, मचा हड़कंप

Fri, 20 Mar 2020 03:45 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ के पारा में शोहदों के खौफ से कक्षा छह की छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। गुरुवार को शोहदे छात्रा के घर के आसपास मंडरा रहे थे। छात्रा ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद एक को मौके से दबोच लिया गया जबकि दूसरा भाग निकला।

विज्ञापन


शोहदे के परिवारीजनों ने छात्रा के घर पहुंचकर गाली-गलौज की और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। छात्रा ने तहरीर दी है। छात्रा का कहना है कि बुधवार को वह मां के साथ स्कूटी से मौसी के घर जा रही थी तभी बाइक से आए तीन शोहदों ने उसे रोक लिया।

शोहदों ने सरेराह छात्रा से छेड़छाड़ और अभद्रता की जिससे हड़कंप मच गया। छात्रा की मां ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही शोहदे मौके से भाग निकले। गुरुवार को शोहदे फिर से छात्रा के घर के आसपास मंडराने लगे। छात्रा ने पुलिस को फोन कर इसकी खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक शोहदे को दबोच लिया जबकि उसके साथी भाग निकले।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

युवती ने सहकर्मी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

वहीं, पारा थाना में राजाजीपुरम निवासी युवती ने सहकर्मी कपिल मिश्रा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि वह आलमबाग के एक साड़ी सेंटर में काम करती थी जहां कपिल भी साथ काम करता था।

करीब 20 दिन से कपिल उसे परेशान कर रहा है। परेशान होकर युवती ने नौकरी छोड़ दी। बुधवार को कपिल शराब के नशे में धुत होकर युवती के घर पहुंचा और चेहरे पर तेजाब डालने की धमकी दी। गुरुवार को कपिल ने फिर युवती को बीच सड़क पर रोककर छेड़छाड़ की। युवती ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने कपिल को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें