फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से छेड़छाड़, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पति के साथ सब्जी लेने गई महिला से 27 दिसंबर की रात कार सवार शोहदों ने छेड़छाड़ और विरोध करने पर दंपती के साथ हाथापाई की। पीड़िता ने सोमवार को एक नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ इंदिरानगर थाने में छेड़छाड़ व मारपीट का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के अनुसार महिला पति के साथ सब्जी खरीदने सुग्गामऊ चौराहा गई थी। आरोप है कि वहां मौजूद राजू यादव व उसके साथी महिला से अश्लीलता करने लगे। दंपती ने विरोध किया तो आरोपियों ने हाथापाई करते हुए महिला से छेड़छाड़ की। इस पर दंपती ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन किया। पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें