लखनऊ। पारा इलाके में सोमवार दोपहर बाइक सवार दो शोहदों ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। हद तो तब हो गई जब आरोपी मंगलवार को पीड़िता का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गए। उसके भाई ने रोका तो दोनों धमकाते हुए भाग निकले। छात्रा के पिता ने पारा पुलिस से शिकायत की है। पारा निवासी किशोरी निजी विद्यालय में इंटर की छात्रा है और पिता मजदूरी करते है। इंस्पेक्टर बृजेश वर्मा ने बताया सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।