सरोजनीनगर। बंथरा के हुल्लासखेड़ा निवासी पेंटर हंसराज रावत (37) की बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मंगलवार शाम वह शराब के नशे में घर पहुंचे। सुबह अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में पत्नी नीलम व तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि आशंका है कि अधिक शराब पीने से उनकी मौत हुई है।