फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के बीच योगी के मंत्री मोहसिन रजा आज कराएंगे मैरिज रजिस्ट्रेशन

Thu, 03 Aug 2017 12:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मोहसिन रजा - फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी में विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाए जाने के खिलाफ उठ रहे विरोध के सुरों के बीच वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने यूपी कैबिनेट के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को निकाह का पंजीकरण कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


वह पत्नी फौजिया सरवर फातिमा के साथ सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर शादी का रजिस्ट्रेशन कराएंगे।

उन्होंने ये घोषणा तब की जब दारुल उलूम ने इसे अनिवार्य बनाये जाने को लेकर विरोध किया है। इस मसले पर दारुल उलूम व अन्य देवबंदी उलेमा का कहना है कि हम शादी के पंजीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ऐसा न करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का फरमान उत्पीड़नात्मक है।

वहीं, इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मकरज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि शादी के पंजीकरण को जोर जबरदस्ती से लागू करना मजहबी आजादी के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें