फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ शादी का रजिस्टेशन कराने पहुंचे योगी के मंत्री मोहसिन रजा

Thu, 03 Aug 2017 02:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पत्नी के साथ मोहस‌िन रजा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में विवाह पंजीकरण्‍ा अनिवार्य किए जाने के बाद आज योगी सरकार के वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने अपनी पत्नी फौजिया सरवर फातिमा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर शादी के रज‌िस्ट्रेशन का आवेदन करवाया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि योगी कैबिनेट ने मंगलवार को लिए फैसलों में  विवाह का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। योगी सरकार के इस फैसले का कुछ लोग विरोध कर रहे थे, जिसे देखते हुए राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने आज निकाह का पंजीकरण कराने की घोषणा की थी। पंजीकरण के बाद पत्नी के साथ मीडिया से बात करते हुए मोहसिन रजा ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को अपने निकाह का पंजीकरण कराना चाहिए ताकि उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ मिल सके। मैं खुद उसी समुदाय से आता हूं, इसलिए इस फैसले का नोटिफ‌िकेशन आने से पहले ही पंजीकरण करा लिया है।

दारुल उलूम ने योगी सरकार के इस फैसले का विरोध किया था। इस मसले पर दारुल उलूम व अन्य देवबंदी उलेमा का कहना है कि हम शादी के पंजीकरण के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन ऐसा न करने वालों को सरकारी सुविधाओं से वंचित करने का फरमान उत्पीड़नात्मक है।
विज्ञापन


वहीं, इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मकरज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि शादी के पंजीकरण को जोर जबरदस्ती से लागू करना मजहबी आजादी के खिलाफ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें