फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, राहुल बन मोहसिन करने लगा युवती का यौन शोषण; केस दर्ज

Thu, 16 Oct 2025 07:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई, फिर राहुल बनकर मोहसिन युवती का यौन शोषण करने लगा। मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुडंबा थाना इलाके में रहने वाली युवती से मोहसिन खान ने धर्म छिपाकर दोस्ती की। आरोपी ने अपना नाम राहुल बताया और शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। 

विज्ञापन


युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी व उसके साथियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने 15 अक्तूबर को गुडंबा थाने में मोहसिन खान पर यौन शोषण और उसके चार दोस्तों के खिलाफ गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

आरोपी और उसके दोस्त दे रहे जान से मारने की धमकी 

इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीन साल पहले इंस्टाग्राम पर युवती और आरोपी की दोस्ती हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के चार दोस्तों बिलाल, आतिफ, गौरव सिंह व फरदीन खान ने उसे जान से मारने की धमकी दी। जल्द मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस आरोपी मोहसिन के बारे में पता लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें