स्कूल गई इलाके के एक गांव के किसान की बेटी गायब हो गई। किसान ने बेटी की तलाश की तो बेटी नगर पंचायत मोहनलालगंज के एक गांव मे गोदाम मे मिली। छात्र के पिता ने जब इसका विरोध किया तो छात्रा को लेकर जाने के आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रा के पिता की पिटाई कर घायल कर दिया।
पुलिस मे दूसरे समुदाय के तीन लोगों को हिरासत मे लिया है। मोहनलालगंज इलाके की पंद्रह वर्षीय छात्रा बुधवार की सुबह मोहनलालगंज के एक स्कूल गई थी लेकिन रास्ते से गायब हो गई। स्कूल न पहुंचने की जानकारी पर पिता ने बेटी की तलाश शुरू कर दी।
पिता को जानकारी मिली कि बेटी को कुछ लोगों ने एक गोदाम में रखा है। पिता गोदाम पहुंचा और बेटी को बंधक बनाकर रखने का विरोध किया तो चार लोगों ने छात्रा के पिता की डंडे से पिटाई कर दी। एसीपी रजनीश वर्मा के मुताबिक मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत मे लिया है। छात्रा के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।