फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: 15 हजार रुपये में बना फर्जी किसान, करा दिए डेढ़ करोड़ की जमीन के बैनामे, गिरफ्तार किया गया

Sun, 26 Jul 2026 06:08 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

गिरफ्तार किए गए आरोपी ने बताया कि पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के कहने पर और रुपये का लालच देकर उससे फर्जी बैनामे कराए गए। इसके एवज में उसे महज 15 हजार रुपये मिले।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिसेंडी में करोड़ों रुपये के चर्चित भूमि फर्जीवाड़े में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फर्जी पहचान के आधार पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत की कृषि भूमि के बैनामे कराने वाले आरोपी हरीलाल को पुलिस ने आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं, जिसके बाद मामले में अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सिसेंडी निवासी आशीष कुमार गुप्ता की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि गांव की विभिन्न गाटा संख्याओं की कृषि भूमि राजस्व अभिलेखों में सुरेश कुमार के नाम दर्ज है, लेकिन उसी नाम का फर्जी व्यक्ति खड़ा कर भूमि के हिस्सों का दूसरे लोगों के नाम बैनामा करा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल, उनके बेटे अमन जायसवाल, सन्नो खान, मो. इजहार खान, वीरेंद्र वर्मा, सुनील कुमार, वासु शुक्ला और खुद को सुरेश कुमार बताने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि फर्जी सुरेश कुमार बनकर बैनामा करने वाला व्यक्ति आजमगढ़ जिले के रस्तीपुर, श्रवण गांव का रहने वाला हरीलाल है। पुलिस टीम ने आजमगढ़ पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर मोहनलालगंज लाकर पूछताछ की। पूछताछ में हरीलाल ने बताया कि पूर्व प्रधान राजेश कुमार जायसवाल के कहने पर और रुपये का लालच देकर उससे फर्जी बैनामे कराए गए।
विज्ञापन


इसके एवज में उसे महज 15 हजार रुपये मिले, जबकि जिन जमीनों के बैनामे हुए उनकी कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हरीलाल अब तक छह फर्जी बैनामों पर हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार कर चुका है। उसने पूछताछ में फर्जीवाड़े से जुड़े कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के नाम भी बताए हैं, जिनकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें