लखनऊ। यूपी की मोहलक्षिका सिंह ने मात्र छह वर्ष नौ माह की आयु में कराटे की ब्लैक बेल्ट (शोदान) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। ऐसा करने वाली वह यूपी की सबसे कम उम्र की खिलाड़ी हैं। कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव और उनके प्रशिक्षक संतोष जायसवाल तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार भी उपस्थित रहे। ला-मार्टीनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ की छात्रा मोहलक्षिका सिंह की इस उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने बधाई दी।