फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सशक्त माध्यम हैं युवा

विज्ञापन
बीबीएयू में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर संगोष्ठी हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू हुई। प्रबंध अध्ययन विभाग ने इसका आयोजन किया। संगोष्ठी का विषय ‘एनईपी 2020: विकसित भारत के लिए शिक्षा में परिवर्तन और उत्कृष्टता को बढ़ावा’ था। विवि के कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने नवाचार, उद्यमिता, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान एवं विकास को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विवि के कुलपति प्रो. अमरपाल सिंह ने युवाओं को सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बताया। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग एंड फाइनेंस, मुंबई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार लल्ला ने प्रति व्यक्ति आय वृद्धि पर बल दिया। इस अवसर पर ''स्वदेशी उद्यमिता : आत्मनिर्भर भारत की ओर एक सशक्त कदम'' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। पहले दिन दो तकनीकी सत्र हुए, जिनमें विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें