फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल की जयंती पर किसानों को साधेंगे मोदी, बताएंगे कृषि कानूनों के लाभ

Sun, 20 Dec 2020 12:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
किसान आंदोलन के बीच भाजपा ने 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ किसानों का सामूहिक सीधा संवाद कराने की योजना बनाई है। इसके लिए भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक कर गोरखपुर काशी, ब्रज एवं पश्चिम के क्षेत्रीय अध्यक्षों तथा पार्टी विधायकों के साथ वर्चुअल संवाद कर तैयारियों का खाका खींचा । इस दौरान प्रदेश में 2500 स्थानों पर किसानों को एकत्र कर प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद से जोड़ने की योजना बनाई गई। इस संवाद का मकसद खास है। अटल जी पहले प्रधानमंत्री थे जिन्होंने किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड महत्वाकांक्षी योजना लागू की थी।
विज्ञापन


 विपक्ष के झूठ की पोल खोलें
राधामोहन सिंह ने कहा कि किसान कानूनों पर विपक्ष भ्रम फैला रहा है। लोगों को बताएं कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार पूरी तरह गांव, गरीब, किसान को समर्पित है। यूपीए सरकार के कार्यकाल में 2013-14 के बजट में 21933 करोड़ रुपये की तुलना में मोदी सरकार ने 2020-21 में छह गुना यानि 1,34,399 करोड़ रुपये खेती-किसानी के लिए दिया। किसानों के खातों में 95979 करोड़ रुपये भेजे।

विपक्ष के लिए किसान सिर्फ  वोट
प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों को ठीक से यह बात समझाएं कि नए कानूनों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की व्यवस्था समाप्त नहीं होगी। सुविधाएं डिजिटल होने से बिचौलियों की भूमिका खत्म होगी। उनकी कृषि भूमि पर किसी भी प्रकार की कोई आंच नहीं आएगी । विपक्ष के लिए किसान कभी भी वोट बैंक से अधिक नहीं रहा। 
विज्ञापन


बड़े गांवों में लगेगी एलईडी स्क्रीन 
कृषि विभाग की ओर से सभी 826 ब्लाक मुख्यालयों में एलईडी स्क्रीन लगाकर आयोजन किए जाएंगे। पंचायतीराज मंत्री ने निदेशक से कहा कि 10 हजार से ऊपर की आबादी वाले सभी गांवों में एलईडी स्क्रीन जाई जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें