फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैं पीएम बनीं तो लागू होंगी सच्चर कमेटी'

Wed, 30 Apr 2014 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज एक रैली के दौरान खुलकर अपनी इच्छा जाहिर कर दी। खास बात है कि उन्होने मोदी के साथ राहुल को भी देश के लिए घातक बताया।
विज्ञापन


मायावती ने सबसे पहले मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी ने गोधरा कांड से गुजरात में सांप्रदायिकता फैलाई और अब पीएम बनकर देश में सांप्रदायिकता का जहर घोलना चाहते हैं।

ये बातें मंगलवार को बसपा की चुनावी सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बताई। विपक्षी दलों पर बरसते हुए उन्होंने सोनिया और राहुल को देश के लिए घातक बताया।
विज्ञापन


सपा सरकार को भ्रष्टाचार और अपराध को बढ़ावा देने वाली सरकार कहा। शहर के गेंद घर मैदान में बसपा सुप्रीमो मायावती ने मोदी पर निशाना साधा।
Trending Videos

गोधरा कांड में मोदी आरोपी

मायावती ने कहा कि वर्ष 2002 में गुजरात का गोधरा कांड मोदी की देन है।

गुजरात में सांप्रदायिकता का जहर फैलाने के बाद अब मोदी पूरे देश को निशाने पर लेने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन बसपा मोदी के मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।

मायावती ने मोदी से सवाल किया कि वह देश को सुधारने का दावा करते हैं, फिर भाजपा ने छह वर्ष तक राज करने के बाद भी कोई सुधार के प्रयास क्यों नहीं किए।

इसका कोई जवाब भाजपा नहीं दे सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी राहुल गांधी को पीएम बनाने के सपने के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है, जबकि कांग्रेस के 50 वर्ष के शासनकाल को जनता देख चुकी है। इनसे मतदाताओं को सावधान रहने की जरूरत है।

सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू करेंगी

मुस्लिमों को रिझाते हुए मायावती ने कहा कि बसपा ही ऐसी पार्टी है जिसने सर्वाधिक 19 मुस्लिम प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।

अगर मुसलमानों का साथ मिला तो केंद्र में पहुंचने पर सच्चर कमेटी की सिफारिशें लागू की जाएंगी। मुस्लिम समाज की आर्थिक स्थिति सुधारेंगे।

बसपा सुप्रीमो ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार अपराध और भ्रष्टाचार की सरकार बन गई है। प्रदेश में लूट, हत्या, डकैती की घटनाएं बढ़ी हैं।

मुजफ्फरनगर के दंगों ने मुस्लिम व हिंदू समाज को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी मुजफ्फरनगर दंगों के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

विपक्षियों के मंसूबे नाकाम हो गए

उन्होंने कहा कि दलित व अन्य पिछडे़ लोगों के आरक्षण व्यवस्था को समाप्त करने का प्रयास विपक्षी दलों ने साजिश के तहत किया लेकिन पूरे देश में चलाए गए बसपा के आंदोलन से विपक्षी दलों के मंसूबे नाकाम हो गए।

जनसभा के दौरान लोकसभा प्रत्याशी डॉ. विजय कुमार, जिलाध्यक्ष अजय गौतम, पूर्व विधायक वारिस अली, शेख मुशर्रफ, सुखराम प्रजापति, बाबू शाह, हकीकत अली, तलाश अली रायनी, उमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

दो घंटे देर से पहुंचीं मायावती
गेंदघर मैदान में तेज चिलचिलाती धूप में मायावती को सुनने के लिए सुबह 10 बजे से ही भीड़ एकत्र होने लगी थी।

उनका पहुंचने का कार्यक्रम दोपहर एक बजे था लेकिन वह निर्धारित समय से दो घंटे देर से सभास्थल पहुंचीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें