फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में आज मोदी की विजय शंखनाद रैली

Fri, 25 Oct 2013 11:13 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार व गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रवार को झांसी में ‘विजय शंखनाद रैली' करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अमित शाह भी झांसी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


उनकी देखरेख में रैली की तैयारियों को फाइनल टच दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी झांसी में ही हैं।

पढ़ें-मोदी प्रचार के चक्कर में भाजपा घनचक्कर!

पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बताया कि रैली में नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, उमा भारती रहेंगे। रैली दोपहर एक बजे शुरू हो जाएगी। मोदी अपराह्न तीन बजे पहुंचेंगे।

दो मंच बनाए
प्रवक्ता के अनुसार, सुरक्षा और सुविधा की दृष्टि से दो मंच बनाए गए हैं। मुख्य मंच के बगल में एक मंच बनाया गया है।

जिस पर बुंदेलखंड के पार्टी नेता और चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व जालौन के जिलाध्यक्ष बैठेंगे।

यह भी पढ़ें: 'मोदी का अतीत भूला जा सकता है, दरवाजे बंद नहीं'

पाठक ने दावा किया कि कानपुर रैली में जुटी भीड़ से पार्टी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। झांसी रैली भी ऐतिहासिक होगी। रैली स्थल पर छात्रों, महिलाओं व प्रबुद्ध नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए गए हैं।
विज्ञापन


इंटरनेट पर भी होगा प्रसारण
कानपुर की तरह झांसी में भी मोदी की रैली को 022-45014501 डायल कर सीधे सुना जा सकता है। इंटरनेट पर भी रैली का प्रसारण होगा, जिसे www.modyfyup.in पर देखा व सुना जा सकता है।

इसके साथ ही facebook.com/namoinup और twiter.com/modifyup पर भी रैली के बारे में जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। रैलियों से संबंधित जानकारी 09328280005 पर मिस कॉल करके भी ली जा सकती है।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें