फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झूठी बातें कर गुमराह कर रहे हैं मोदी'

Sat, 29 Mar 2014 08:59 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सुरक्षा में कांग्रेस का अहम योगदान है। पार्टी ने पूर्व सैनिकों की बहुत बड़ी मांग पूरी की है। नरेंद्र मोदी गलत बयानबाजी कर देश की जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन


ये बातें प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन सेनानिवृत्त एयर मार्शल अशोक गोयल ने कही।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के भूतपूर्व सैनिक विभाग के चेयरमैन मेजर वेद प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन देकर भूतपूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग मान ली है।
विज्ञापन


इससे लाखों भूतपूर्व सैनिकों को फायदा होगा। यह सब कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के प्रयासों के बाद ही हो सका है। इसका फायदा आने वाले चुनावों में दिखाई देगा।

उन्होंने कहा कि संसद पर हमला हो या अक्षरधाम पर आतंकी हमला या फिर जम्मू-कश्मीर के रघुनाथ मंदिर पर आतंकी हमला सब कुछ एनडीए सरकार के कार्यकाल में हुआ है।
विज्ञापन


कारगिल पर हमला भी उन्हीं की सरकार में हुआ है। विमान के अपहरण के बाद खूंखार आतंकवादियों को भी छोड़ने का फैसला एनडीए की ही सरकार में हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें