फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओबामा केयर' की तरह लागू होगी 'मोदी केयर'

Sun, 10 May 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार जल्द ही देशवासियों के लिए यूनिवर्सल हेल्थ केयर योजना लाने जा रही है। इसके जरिये लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। इसका खर्च सरकार उठाएगी। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेरिका में ‘ओबामा केयर’ के नाम से इस तरह की योजना चल रही है। वहां इसकी सफलता को देखते हुए केंद्र सरकार भी इसे लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारत में इसे ‘मोदी केयर’ के नाम से जाना जाएगा।

उन्होंने कहा कि देश में 90 फीसदी लोग असंगठित क्षेत्रों से आते हैं। दुर्घटना होने पर पूरा परिवार टूट जाता है। ऐसे में यह योजना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन


राजनाथ ने शनिवार शाम यहां अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का शुभारंभ किया। केंद्र सरकार की इन योजनाओं को देश के 115 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया।

राजनाथ ने कहा कि हमने इसी स्थान से कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री जन-धन योजना को लॉन्च किया था, जिसे अपार सफलता मिली है। खुद विश्व बैंक ने इसकी तारीफ की है।
विज्ञापन

गरीबों व किसानों के लिए वरदान

इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह की आर्थिक नीतियां अपनाईं, वे काबिले तारीफ हैं। ये देश को काफी आगे ले जाएंगी। गरीबों व किसानों के लिए ये वरदान साबित होंगी।

पेंशन राशि बढ़ाने पर हो विचार
राज्यपाल ने कहा कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए अटल पेंशन योजना में पेंशन राशि बढ़ाने पर विचार किया जाना चाहिए। 60 साल की उम्र के बाद लाभार्थियों को जब पेंशन मिलेगी तब 5000 रुपये नाकाफी होंगे। ऐसे में इसे प्राइस इंडेक्स से जोड़ते हुए पेंशन राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम में 10 लाभार्थियों को पंजीकरण के सर्टिफिकेट भी दिए गए। इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यपालक अधिकारी रंजन धवन ने योजनाओं के बारे में बताया। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक निर्मेश कुमार ने अतिथियों का आभार जताया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें