लखनऊ की सड़कों पर जल्द मॉडर्न इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा दौड़ते नजर आएंगे। आरामदायक सफर का अहसास कराने वाले ये सफेद व नीले रंग के ऑटो रिक्शे लोगों को आकर्षित करेंगे। ये सीएनजी ऑटो रिक्शा से महंगे हैं। इनकी क्षमता तीन सवारी व चालक की है।
लेकिन चालकों को ऐसे ऑटो रिक्शा को चलाने के लिए न तो परमिट लेना पड़ेगा और न ही पंजीकरण शुल्क भरना होगा। जबकि अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये हैं। केवल फिटनेस शुल्क जमा कर ही पंजीकरण करा सकेंगे। इसका फिटनेस शुल्क भी लगभग 700-800 रुपये है।
यात्रियों को किराए की रसीद भी मिलेगी
इस मॉडर्न ऑटो में किलोमीटर डिजिटल मीटर लगा होगा। इससे सफर करने वाला व्यक्ति दूरी के हिसाब से किराया चुका सकेगा। चालक भी किराए की रसीद मीटर से प्रिंट कर सवारी को दे सकेगा।