बाराबंकी के हैदरगढ़ में एक किसान से रुपये लूटने के दौरान बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। एक बदमाश तो बाइक से भाग निकला लेकिन दूसरा घिर गया।
खेतों में भागने के दौरान उसने गोली चलाकर एक ग्रामीण विनोद सिंह को घायल कर दिया। उसके बाद भी भागने का रास्ता न दिखा तो बदमाश ने तमंचे से गोली मारकर जान दे दी।
उसकी पहचान क्षेत्रीय युवक पृथ्वीराज (26) के रूप में हुई। घायल ग्रामीण को सीएचसी में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।