लखनऊ। चिनहट के सतरिख रोड स्थित मेसर्स इंस्टा कार्ट प्राइवेट लिमिटेड के डिलीवरी हब से करीब 17 लाख मूल्य के मोबाइल फोन और पार्सल चोरी होने का मामला सामने आया है। फ्लिपकार्ट ऑर्डर्स की डिलीवरी से जुड़ी इस कंपनी में काम करने वाले हब इंचार्ज आदर्श कोस्टा पर आरोप लगा है।
कंपनी के प्राधिकृत हस्ताक्षरकर्ता शैलेश गौड़ ने चिनहट थाने में ऑनलाइन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि आदर्श कोस्टा निवासी विराज खंड 4 ने कार्य अवधि के दौरान सुनियोजित तरीके से हब में लगे सीसीटीवी कैमरे बंद किए और अलग-अलग तिथियों में कुल 17 मोबाइल फोन और अन्य कीमती पार्सल चुराए। हब से बाहर जाने की फुटेज भी मौजूद हैं। एसआई सुशील कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है।