फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेकाबू कार की टक्कर से मोबाइल मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पारा में बृहस्पतिवार रात बेकाबू कार की टक्कर से बाइक चला रहे मोबाइल मैकेनिक बुद्धेश्वर निवासी संदीप सोनी (28) की मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक भाग निकला। संदीप हेलमेट लगाए हुए थे। भाई सनी ने बताया कि संदीप तेलीबाग स्थित बरौली खलीलाबाद में एक मोबाइल दुकान में काम करते थे। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौटते समय पारा स्थित पुरानी पुलिस चौकी के पास हादसा हुआ। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उनके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन के अस्पताल पहुंचने पर संदीप मृत मिले। सनी ने पुलिस से हादसे की जांच करने और आरोपी कार चालक का पता लगाने की मांग की है। संदीप तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। परिवार में पिता गुलाबचंद और मां अनीता हैं। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी तक लिखित तहरीर नहीं दी है। फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें