फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौक थाने के पास महिला से मोबाइल लूट

Mon, 20 Jan 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चौक थाने के पास महिला से मोबाइल लूट
विज्ञापन
लखनऊ। चौक थाने से कुछ दूरी पर रविवार सुबह बाइक सवार दो बदमाश ठाकुरगंज के फरीदीपुर निवासी तबस्सुम से मोबाइल फोन लूट ले गए। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन

तबस्सुम रविवार सुबह चरक चौराहे पर रिक्शे से उतरकर पैदल चौक थाने की तरफ जा रही थीं। थाने से कुछ मीटर पहले बाइक सवार दो लुटेरे पीछे से धक्का देकर उनके हाथ से मोबाइल फोन लूट ले गए। सड़क पर गिरकर वह चोटिल हो गईं। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया पर लुटेरे कोनेश्वर चौराहे की तरफ भाग निकले। उनकी तहरीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

गार्ड से स्कूटी सवार बदमाशों ने लूटा मोबाइल
सीतापुर के महमूदाबाद निवासी नीरज कुमार बटलर पैलेस के सामने स्थित प्रियंका अपार्टमेंट में गार्ड हैं। दो जनवरी की दोपहर स्कूटी सवार दो बदमाश पीछे से बटलर पैलेस के सामने से उनका मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने सुल्तानगंज चौकी पर शिकायत की तो पुलिस ने मोबाइल गुम होने की तहरीर लिखकर मामले को रफादफा कर दिया। 16 जनवरी को मामले की जानकारी पर इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने चौकी इंचार्ज सुल्तानगंज को फटकार लगाते हुए लूट का केस दर्ज कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस टीम लुटेरों की तलाश में लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें