फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एपीके फाइल से हैक किया मोबाइल, दो लाख निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने अलीगंज के चौधरी टोला निवासी उत्तम का मोबाइल छह दिन तक हैक रखा और उनके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने अलीगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन






दर्ज एफआईआर के जरिये उत्तम ने बताया कि छह सितंबर की शाम उनके व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से एपीके फाइल आई। फाइल भेजने वाले ने लिखा कि हम दोनों के नाम से चालान आया है। मुझे नोटिस मिला है और इसमें दोनों का नाम लिखा है। फाइल खोल कर इसकी जांच कर लीजिए। उत्तम ने बताया कि उन्होंने फाइल खोली और मोबाइल हैक हो गया। हालांकि, उन्हें इसकी जानकारी नहीं हो सकी। अगले दिन उनके एक क्रेडिट कार्ड से दो रुपये कट गए। छोटी रकम निकलने पर उन्होंने ध्यान नहीं दिया।





मोबाइल बंद होने पर ठगी पता चली

पीड़ित ने बताया कि दस सितंबर को उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया। उन्होंने ऑन करने की काफी कोशिश की मगर फोन ऑन नहीं हुआ। अगले दिन उनका मोबाइल अपने आप ऑन हो गया। मोबाइल पर पैसे निकलने के चार मेसेज आए तो चला कि पीड़ित के खाते से दो लाख रुपये निकल गए हैं। इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है। रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें