फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल एप्स ने बदली इंटरनेट बिजनेस की दुनिया

Wed, 18 Dec 2013 02:36 AM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया में करीब 80 करोड़ लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं। अगर इनमें से 50 करोड़ भी इंटरनेट की मदद से व्हाट्स एप का उपयोग करें।
विज्ञापन


एक साल के लिए 55 रुपये चुकाएं तो यह 250 करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। इंटरनेट की यह ताकत स्मार्ट फोन के युग में है।

अब इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी केवल सूचना जुटाने भर का साधन नहीं रही। यह 100 बिलियन डॉलर के डिजिटल बिजनेस में तब्दील हो चुकी है।

मंगलवार को क्रिश्चियन कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय टेक्नोफेस्ट-2013 में मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट लखनऊ में प्रोफेसर और कंप्यूटर सोसाइटी ऑफ इंडिया, लखनऊ इकाई के चेयरमैन प्रो. भरत भास्कर ने इंटरनेट की बदलती भूमिका पर अपना पक्ष रखा।

उनका कहना था कि डिजिटल बिजनेस अब आईटी क्षेत्र को नए आयाम दे रहा है। अब विप्रो या इंफोसिस जॉब करने के लिए बड़े नाम नहीं रहे।

यहां व्हाट्स एप या फेसबुक जैसा एक एप्लीकेशन करोड़ों रुपये के बिजनेस के साथ सूचना तकनीक को ही बदलने की ताकत रखता है। मोबाइल का हिस्सा बन रहे ये एप्लीकेशन देखने में भले ही छोटे हों। लेकिन इनकी पहुंच बड़ी है।
विज्ञापन


प्रो. भास्कर का कहना था कि तकनीक हमेशा एक कदम आगे चलती है। विज्ञापन इंडस्ट्री को ही देखें तो अब पारंपरिक होर्डिंग साइट से ज्यादा सोशल नेटवर्किंग साइट का ग्राहकों तक पहुंच का दायरा बड़ा हो गया है।

कम कीमत में ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच दिलाने का काम डिजिटल बिजनेस बखूबी कर रहा है। रिलायंस जियो की फरवरी 2014 तक आने वाली 4जी तकनीक सूचना क्रांति का नया रूप होगी।
विज्ञापन


इससे वॉयस कॉल तक डाटा ट्रांसफर की शक्ल में होगी। यह पूरा काम इंटरनेट ही करेगा। संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में प्रिंसिपल डीए हैरिसन ने बताया तकनीक हमेशा लोगों को आगे रखती है।

समय के साथ तकनीक का उपयोग जहां छात्रों को अपडेट रखता है। वहीं, रोजगार की संभावनाएं भी पैदा होती हैं। तकनीक तरक्की के रास्ते खोलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें