शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के लिए चुने गए 11 सदस्यों को शुक्रवार को सदस्यता ग्रहण कराई गई।
विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में आयोजित समारोह में विधान परिषद के सभापति गणेश शंकर पांडेय ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई।
शपथ लेने वाले सदस्यों में कांति सिंह, केदार नाथ सिंह, डॉ. यज्ञदत्त शर्मा, डॉ. असीम यादव, हेम सिंह पुंडीर, संजय कुमार मिश्र, उमेश द्विवेदी, ध्रुव कुमार त्रिपाठी, चेत नारायण सिंह, ओम प्रकाश शर्मा व जगवीर किशोर जैन शामिल हैं।