फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक राजेश्वर सिंह ने किया 2000 करोड़ की योजनाओं को लोकार्पण-शिलान्यास

विज्ञापन
राजेश्वर सिंह ने किया लोकार्पण-शिलान्यास।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने करीब 2000 करोड़ रुपये के 124 विकास कार्यों का लोकार्पण व 171 कार्यों का शिलान्यास किया। एलडीए काॅलोनी स्थित अवध इंडोर स्पोर्ट्स एंंड रिसोर्स सेंटर में हुए कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सरोजनीनगर का विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक सतत प्रयास है। सरोजनी नगर को एक आदर्श मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है, जहां आधुनिक सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और मजबूत आधारभूत संरचना का संतुलित विकास हो। विधायक ने जिन कार्याें को लोकार्पण-शिलान्यास किया, उनमें 1631 करोड़ से
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास का निर्माण, करीब साढ़े करोड़ से ओपन जिम, करीब दो करोड़ से स्ट्रीट लाइटें, करीब 30 करोड़ से सड़कों को निर्माण, आठ करोड़ से नाला निर्माण, साढ़े 12 करोड़ से फ्लावर वैली, 33 करोड़ से पार्क और ईवी चार्जिंग निर्माण, करीब तीन करोड़ से सामुदायिक केंद्र का निर्माण शामिल है।

राजेश्वर सिंह ने किया लोकार्पण-शिलान्यास।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें