फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक नीरज बोरा ने किया सड़कों का शिलान्यास

विज्ञापन
​शिलान्यास करते विधायक नीरज बोरा।
विज्ञापन
लखनऊ। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने रविवार को विभिन्न सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया और विधायक निधि से सामुदायिक केंद्र के हुए उच्चीकरण कार्य का लोकार्पण किया। शुरुआत सुबह मुसाहबगंज से हुई। यहां विधायक ने मल्लाही टोला द्वितीय वार्ड के उच्चीकरण के तहत छत पर बने शेड का लोकार्पण किया। इसके बाद मल्लाही टोला-प्रथम वार्ड की राधाग्राम काॅलोनी में सतीश द्विवेदी के घर के सामने वाली गली में सड़क व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान मिश्रीबाग नाला का निरीक्षण किया जहां गन्दगी मिली। इस पर उन्होंने नगर आयुक्त को आवश्यक निर्देश दिए। दौलतगंज वार्ड अंतर्गत ग्रीन कॉरिडोर से राधाग्राम बैरल की ओर जाने वाले बंधे की जगह प्रस्तावित चार लेन सड़क की स्थिति देखी। राम औतार कन्नौजिया, अनूप सिंह, मंडल अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, पार्षद चंद्र बहादुर सिंह, दुर्गेश पांडेय, संतोष तेवतिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें