फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पंजीकरण में चूके तो देना होगा एक हजार विलंब शुल्क

Mon, 09 Jun 2025 01:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पंजीकरण में चूके तो देना होगा एक हजार विलंब शुल्क
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में इस समय पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है। इसकी अंतिम तिथि 18 जून है। इस तिथि में पंजीकरण के लिए जो छात्र-छात्राएं चूके तो उन्हें विलंब शुल्क के साथ फिर चार दिनों का समय मिलेगा।
विज्ञापन

24 जून तक 1000 रुपये शुल्क देकर पंजीकरण करवा सकेंगे। ये शुल्क सभी कैटेगरी के छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा। हालांकि अभी मौजूदा समय में यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये और एससी,एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों 300 रुपये का शुल्क निर्धारित है। पंजीकरण के लिए https://bbaucuet.samarth.edu.in/pg/ लिंक पर जाना होगा। वहीं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bbau.ac.in पर उपलब्ध पीजी पाठ्यक्रम 2025-26 के लिए बीबीएयू सूचना बुलेटिन और प्रवेश विवरणिका के साथ-साथ छात्रावास मैनुअल भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें