फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को वैवाहिक बंधन में बंधेंगी अदिति सिंह

विज्ञापन
सदर विधायक अदिति सिंह। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
लखनऊ। रायबरेली से कांग्रेस की चर्चित विधायक अदिति सिंह 21 नवंबर को पंजाब के विधानसभा सदस्य अंगद सैनी के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी। वैवाहिक कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

अदिति की तरह ही अंगद भी पहली बार ही पंजाब विधानसभा के लिए चुने गए हैं। वे पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से एमएलए हैं।
विवाह बंधन में बंधने वाले दोनों ही विधायकों की पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक है। अदिति के पिता अखिलेश सिंह पांच बार रायबरेली से विधायक चुने गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें