फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कार की टक्कर से पलटी मिक्सर मशीन, तीन मजदूर घायल

Mon, 18 Nov 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संग्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कार की टक्कर से मिक्सर मशीन पलट गई। इससे मशीन पर सवार तीन मजदूर जख्मी हो गए। यह लोग किसी मकान की छत डाल कर ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन लेकर जा रहे थे। हादसे के बाद चालक कार सहित भाग निकला। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन



अमेठी कोतवाली क्षेत्र के डेढ़पसार गांव निवासी जीतलाल, दिलीप और नीरज सहित 10 मजदूर शनिवार की रात किसी के घर पर छत डालकर ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन लेकर वापस आ रहे थे। जब यह लोग संग्रामपुर थाना क्षेत्र में अमेठी-प्रतापगढ़ मार्ग पर मिश्रौली गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने मशीन में टक्कर मार दी, जिससे मशीन पलट गई और उस पर बैठे मजदूर गिरकर जख्मी हो गए।


हादसे में जीतलाल, दिलीप और नीरज घायल हो गए। तीनों को सीएचसी अमेठी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नीरज की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ ईश नारायण मिश्र ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। सभी श्रमिक सकुशल हैं। सिर्फ एक का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें