फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिथुन, पलक मुच्छल, सोनम और राधिका को मिलेगा नौशाद सम्मान

Mon, 11 Nov 2024 03:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पलक मुच्छल
विज्ञापन
लखनऊ। संगीतकार मिथुन शर्मा और पार्श्वगायिका पलक मुच्छल समेत सूफी गायिका सोनम कालरा और गजल गायिका राधिका चोपड़ा को इस वर्ष का नौशाद सम्मान दिया जाएगा। सूर्या ऑडिटोरियम छावनी में 23 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में संगीत की महफिल भी सजेगी।
विज्ञापन


हुनर क्रिएशंस एंड क्राफ्ट एसोसिएशन की ओर से यह आयोजन होगा। कार्यक्रम संयोजक जफर नबी ने बताया कि मशहूर संगीतकार नौशाद के नाम पर प्रति वर्ष यह सम्मान दिया जाता है। उन्होंने बताया कि इस बार सूफी गायिका सोनम कालरा, जम्मू की रहने वाली गजल गायिका राधिका चोपड़ा, गदर-2 फेम संगीतकार मिथुन शर्मा और पार्श्वगायिका पलक मुच्छल का चयन किया गया है।


कार्यक्रम में अतिथियों के तौर पर मध्य कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता और चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मुकेश चड्ढा समेत अन्य सैन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। शाम को गजलों की महफिल में सोनम और राधिका के अलावा युवा गायिका अर्तिका भट्टाचार्य पहली बार लखनऊ के गजल प्रेमियों से रूबरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें