लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए गोविंद कन्नौजिया, जितेंद्र वर्मा और सुधांशु तिवारी चुने गए। महिलाओं के लिए आरक्षित कोषाध्यक्ष पद पर मिथिलेश अवस्थी निर्वाचित हुईं।
संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए गोविंद कन्नौजिया 548, जितेंद्र कुमार वर्मा 517 और सुधांशु तिवारी 479 मत पाकर विजयी हुए। कोषाध्यक्ष पद पर चुनी गईं मिथिलेश अवस्थी (989 मत) ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सिंपल को हराया।
लखनऊ बार के वार्षिक चुनाव में कुल 2722 मतदाताओं ने मतदान किया। सबसे पहले अध्यक्ष, मंत्री और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के लिए मतगणना हुई थी। शनिवार को अध्यक्ष पद पर गोविंद नारायण शुक्ला, महामंत्री पद पर जितेंद्र यादव उर्फ जीतू और वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर मनीष श्रीवास्तव को विजेता घोषित किया था। सोमवार को उपाध्यक्ष मध्य और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद के परिणाम घोषित किए गए थे।