फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस्त्री बोले, कांग्रेस के लिए चुनौती नहीं मोदी

Wed, 24 Jul 2013 08:22 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि कांग्रेस इस बार उत्तर प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करेगी। टिकट की चाहत में दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वालों को पार्टी के मानकों पर खरा उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसके बाद ही उनको टिकट दिए जाने पर विचार किया जाएगा। वह दस जिलों के पार्टी पदाधिकारियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी कांग्रेस के लिए कोई चुनौती नहीं हैं। बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी का भी केंद्र में ताकतवर बनने का सपना कभी पूरा नहीं होगा। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि वह प्रदेश के सात जोन का दौरा कर चुके हैं।

कार्यकर्ताओं के सुझाव लिए जा रहे हैं, जिन पर अमल किया जाएगा। समाजवादी पार्टी द्वारा केंद्र सरकार को दिए जा रहे समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी से समर्थन लेने का मतलब यह नहीं है कि राज्य स्तर के मुद्दे समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन भले ही खराब रहा हो, पर लोकसभा में तस्वीर दूसरी होगी। प्रदेश में पार्टी के अभी 22 सांसद हैं। वर्ष 2014 के चुनाव में संख्या और ऊपर जाएगी।

उन्होंने कहा कि एनडीए का कुनबा बिखर रहा है। भाजपा को राम मंदिर चुनाव में ही याद आता है। नरेंद्र मोदी भाजपा की नैया पार नहीं लगा पाएंगे। केरल और कर्नाटक में मोदी ने प्रचार किया, लेकिन सत्ता नहीं दिला पाए।

महाराष्ट्र एवं आसाम में भी वह कुछ नहीं कर पाए, जबकि मध्यप्रदेश व राजस्थान इकाई ने तो उन्हें बुलाया ही नहीं। केवल कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो स्थायी सरकार दे सकती है।
विज्ञापन


घोटालों व भ्रष्टाचार के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं पर कार्रवाई की, जबकि भाजपा ने कर्नाटक में येद़ुयुरप्पा को संरक्षण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें