फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन रोजगार : एक दिन में 36 सौ युवाओं को मिली नौकरी, रोजगार मेले में 264 कंपनियों ने लिया हिस्सा

Thu, 23 Jun 2022 12:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

21 जून को प्रदेश भर में लगाए गए रोजगार मेले में 3624 युवाओं का चयन किया गया है, जिसमें करीब 2600 से अधिक आईटीआई और नॉन आईटीआई के करीब 950 से अधिक छात्र हैं। पीलीभीत, मुरादाबाद और आजमगढ़ में रोजगार मेला जल्द लगाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम योगी आदित्यनाथ की मिशन रोजगार की मुहिम रंग ला रही है। सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश भर में 21 जून को लगाए गए रोजगार मेले में एक दिन में 36 सौ से ज्यादा युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी मिली है। मेले में 264 कंपनियों ने हिस्सा लिया और 9619 पदों के सापेक्ष 10,234 युवाओं ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन


सरकार के एक प्रवक्ता के अनुसार सीएम योगी के दूसरे कार्यकाल में मिशन रोजगार के तहत युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और सरकारी नौकरी में तरजीह दी जा रही है। इसी के तहत 21 जून को प्रदेश भर में लगाए गए रोजगार मेले में 3624 युवाओं का चयन किया गया है, जिसमें करीब 2600 से अधिक आईटीआई और नॉन आईटीआई के करीब 950 से अधिक छात्र हैं। पीलीभीत, मुरादाबाद और आजमगढ़ में रोजगार मेला जल्द लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें