रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के ठोकरी गांव के निकट खपरमलंग कब्रिस्तान में शनिवार को एक युवक का शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक वलीपुर निवासी युवक शाहनवाज (25 वर्ष) शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। शनिवार को ठोकरी स्थित खपरमलंग क़ब्रिस्तान में उसका शव बरामद हुआ है। उसके गले मे चाकू के निशान मिले है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल अतुल कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज त्रिपुला प्रमोद कुमार ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।