घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
लखनऊ। नगराम के सलेमपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दिन से लापता श्रमिक छतौनी निवासी रामफेर (35) का शव नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। घरवालों ने जमीन के विवाद के चलते पड़ोसी पर रामफेर की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रामफेर की डूबने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
रामफेर की पत्नी मीरा के मुताबिक बृहस्पतिवार को पड़ोसी के घर में तेरहवीं थी। सब लोग वहीं थे और सिर्फ पति घर पर थे। शाम सात बजे चाचा नागेश्वर पति को घर में खाना देने गए थे। इस बीच पति के पास कॉल आई और वह बात करते हुए घर से निकल गए। देर रात तक न लौटने पर घरवालों ने उन्हें काफी खोजा पर कुछ पता नहीं चल सका।
घर से डेढ़ किलोमीटर दूर मिला शव
मीरा के मुताबिक शुक्रवार सुबह पति का शव घर से डेढ़ किलोमीटर दूर सलेमपुर गांव स्थित नाले में मिला। वहीं, रामफेर का मोबाइल फोन और दोनों चप्पल गायब थे। कुछ देर तक उनके फोन पर बेल जाती रही। इसके बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। मीरा के मुताबिक घर के सामने स्थित जमीन पर पति पान मसाला की गुमटी रखे थे। इस पर पड़ोसी का उनसे विवाद चल रहा था। कोर्ट में केस भी चल रहा है। शुक्रवार को पेशी थी। मीरा ने पड़ोसी पर पति को शराब पिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष विवेक चौधरी के मुताबिक मामले की रामफेर का मोबाइल सर्विलांस पर लगाया गया है। घरवालों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। रामफेर के परिवार में पत्नी के अलावा बेटी प्रियांशी व बेटा प्रिंस है।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व लोगों से पूछताछ करती पुलिस।
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़ व लोगों से पूछताछ करती पुलिस।