फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणालय में मिली दो महीने से लापता छात्रा, लापरवाही पर सीएम ने दी थी सख्त हिदायत

Mon, 27 Aug 2018 04:23 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र से 30 जून की शाम संदिग्ध हालात में लापता छात्रा माही वर्मा मुंबई के एक शरणालय में मिली है। उसने फर्जी नाम व पता लिखा रखा था। मुंबई के थानों और शरणालयों के चक्कर काट रही पुलिस टीम ने उसे फोटो से पहचान कर तहकीकात की। तलाश में लापरवाही की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त हिदायत दी थी। 
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि इंदिरानगर के ए-ब्लॉक निवासी माही वर्मा (15) मुंबई के एक शरणालय में सकुशल मिली है। तहकीकात में पुलिस को माही के मुंबई जाने की आशंका हुई थी।

लैपटॉप खंगालने पर अहम जानकारी हुई। इस पर पुलिस की टीम को मुंबई रवाना किया गया था। वहां के सभी थानों पर माही के फोटो युक्त पोस्टर चस्पा कराने, लावारिस मिली लड़कियों का ब्योरा एकत्र करके शरणालयों में छानबीन के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


तहकीकात में पता चला कि मुंबई पुलिस ने नौ जुलाई को भटकते मिली एक किशोरी को शरणालय पहुंचाया था। किशोरी ने खुद को दिल्ली निवासी अशोक यादव की बेटी तान्या बताया और फर्जी मोबाइल नंबर बताया था। संदेह होने पर पुलिस ने शरणालय प्रबंधन से संपर्क करके फोटो दिखाई।
विज्ञापन

विवेचक ने पहचाना और सवाल पूछने पर हुआ खुलासा

डेमो
किशोरी से सामना होते ही विवेचक ने उसे पहचाना और सवालों की झड़ी लगाने पर खुलासा हुआ कि तान्या के नाम से शरणालय में रह रही किशोरी इंदिरानगर निवासी रेलवे इंजीनियर अरविंद कुमार वर्मा की बेटी माही है।

पुलिस टीम ने परिवारीजनों को माही के सकुशल मिलने की जानकारी दी। मालूम हो कि महानगर गर्ल्स कॉलेज से हाईस्कूल पास कर चुकी माही वर्मा 30 जून की शाम साइकिल लेकर घर से निकली और लापता हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें