फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापता रेलवेकर्मी की हत्या

Mon, 26 May 2025 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लापता रेलवेकर्मी की हत्या
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा के दरियापुर गांव में रेलवे (स्टोर में) में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सिद्धि प्रसाद लोधी (38) की हत्या कर दी गई। उनका अर्धनग्न शव रविवार शाम गांव के पास तालाब किनारे झाड़ियों में औंधे मुंह पड़ा मिला। सिर और शरीर पर चोटों के कई निशान थे। मृतक की पत्नी मंजू देवी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पत्नी मंजू देवी के अनुसार, शनिवार को सिद्ध प्रसाद का साप्ताहिक अवकाश था। रात करीब 11 बजे वह जरूरी काम का हवाला देकर निकले थे और आधे घंटे में लौटने की बात कही थी। लेकिन रातभर नहीं लौटे। रविवार सुबह पड़ोसी के मोबाइल से पति को कई बार फोन किया, पर कॉल नहीं उठी। सुबह से परिजन और ग्रामीण उनकी तलाश कर रहे थे। दोपहर में पत्नी ने बंथरा थाने में गुमशुदगी की सूचना दी। शाम करीब छह बजे गांव के एक युवक ने तालाब के पास शव देखा और शोर मचाया। घटनास्थल से पुलिस को मृतक की चप्पल, मोबाइल, शर्ट और पैंट बरामद हुई है।

करीबी पर गहराया हत्या का शक

मृतक के सिर से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की सही वजह पता चल सकेगी। प्राथमिक जांच में परिजनों ने किसी करीबी पर संदेह जताया है। पुलिस कॉल डिटेल की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक आश्रित कोटे से मिली थी नौकरी
जानकारी के मुताबिक, सिद्धि प्रसाद को 15 वर्ष पूर्व पिता छोटे लाल की मृत्यु के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां काजल, कोमल, पायल और बेटा अरुण है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति ने काफी दिनों पहले ऋण लिया था और दोबारा से ऋण लेने को कह रहे थे। पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें