फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में कुएं के पास बैठा बुजुर्ग लापता

Fri, 31 Mar 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार शाम कुएं के पास बैठा एक बुजुर्ग अचानक लापता हो गया। कुएं के पास से उसकी चप्पलें और गमछा मिला है। परिजनों ने बुजुर्ग के कुएं में गिरने की आशंका जताई। सूचना पर पुलिस और दमकल कर्मियों ने कुएं में खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


उपाध्याय का पुरवा मजरे डीह गांव निवासी दिनेश सिंह (62) काफी समय से बीमार है। बुधवार शाम वह गांव के किनारे कुएं के पास बैठा था। कुछ देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान कुएं के पास दिनेश की चप्पलें व गमछा मिला। पुलिस और दमकल कर्मियों ने कुएं में जाल, कांटा डालकर दिनेश की खोजबीन की, लेकिन पता नहीं चल पाया। थानेदार प्रवीर गौतम ने बताया कि बुजुर्ग की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें