लखनऊ। घरवालों से नाराज होकर चार अक्तबूर को निकली युवती मंगलवार सुबह मड़ियांव के घैला पुल पहुंचकर नदी में छलांग लगाने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया और काउंसिलिंग करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
मड़ियांव इलाके में रहने वाली 20 साल की युवती परिजनों की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मंगलवार सुबह वह घैला पुल पहुंचकर नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। यह देखकर राहगीरों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी थी। काउंसिलिंग के दौरान उसने बताया कि वह सहेली के घर पर रह रही थी। मंगलवार सुबह वह सहेली को कुछ बताए बिना खुदकुशी के इरादे से निकली थी।