फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता आर्मी कैप्टन पहुंचे फैजाबाद, सुनाई आपबीती

Sat, 13 Feb 2016 11:45 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
छह दिन से लापता आर्मी अफसर उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में मिले। 24 वर्षीय कैप्टन शिखरदीप धवन बिहार के कटिहार से निकलने के बाद लापता हो गए थे। शनिवार सुबह फैजाबाद में पूछताछ करते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे और पुलिस को अपनी पहचान के साथ सारा मामला बताया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैप्टन 6 फरवरी को कटिहार से जम्मू के लिए रवाना हुए थे। पुलिस के मुताबिक कैप्टन को पटना में बेहोश किया गया था, इसके बाद उन्होंने खुद को एक कमरे में कुर्सी से बंधा पाया।

वह किसी तरह रस्सी और खिड़की तोड़कर कामाख्या एक्सप्रेस से फैजाबाद पहुंचे। आज सुबह पुलिस स्टेशन जाकर उन्होंने सारी बात बताई। पुलिस ने पूछताछ के बाद कैप्टन को सेना के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों पर आए थे शिखरदीप

बता दें कि शिखरदीप एक महीने की छुट्टी पर अपने घर आए थे। वह ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए वापस जा रहे थे तभी पटना रेलवे स्टेशन पर उनका अपहरण हो गया। कैप्टन शिखरदीप जम्मू में तैनात हैं। वह महानंदा एक्सप्रेस से कटिहार से दिल्ली जाते वक्त रास्ते में लापता हो गए थे।

उनके परिवार ने रात में उनसे बात की थी लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचे। उनके परिजनों ने उनके लापता होने की एफआईआर 9 फरवरी को लिखवाई थी। उनके पिता को शक था कि उनके बेटे की गुमशुदगी का ताल्लुक किसी आतंकी संगठन से भी हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें