फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से छूटे हुए बच्चों को भी पिलाई जाएगी पोलिया ड्रॉप, बनाए गए 2783 बूथ

Mon, 08 Apr 2019 10:05 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
देश में पोलियो खत्म हो चुका है, लेकिन इसके पुनर्जन्म को रोकने के लिए सावधानी जरूरी है। इसी के तहत हर बच्चे को पोलियो की खुराक दी जा रही है। अभियान में लगी टीम इस बात का ध्यान रखे कि एक भी बच्चा छूटने न पाए। पोलियो ड्रॉप पिलाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी निभानी होगी। 
विज्ञापन


यह बातें कार्यवाहक महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सीकेकपूर ने कहीं। वह वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय में रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ कर रहे थे।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भारत तो पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है। मगर हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के केस मिले हैं। ऐसे में हमें सतर्क रहने की जरूरत है। वर्ष 2019 में भी पाकिस्तान में 6 केस तथा अफगानिस्तान में 3 केस निकल चुके हैं। 

इस अवसर पर महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. सीके कपूर, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एपी चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने कुछ बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमएस डॉ. नीरज जैन, डॉ. लिली सिंह, डॉ. आशुतोष अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

7,69,730 बच्चों को पिलाने का लक्ष्य

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि अभियान में 7,69,730 बच्चों को ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 2783 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। सोमवार से शुक्रवार तक छूटे हुए बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए 1998 टीमें लगी हैं। 136 मोबाइल टीमें भी लगाई गई हैं। निगरानी के लिए 567 सुपरवाइजर तथा 16 डिवीजनल अधिकारी भी नियुक्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें