मिस फेमिना ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
लखनऊ। लखनऊ की नजाकत, नफासत बेहद पसंद है। घर पर जन्मदिन तो सभी मनाते हैं लेकिन मलिन बस्ती के बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर बेहद खुश हूं। बच्चों का जो प्यार मिला, उससे घर की याद नहीं आई। यह कहना है मिस फेमिना-2024 की विजेता मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल का। वे रविवार को इंदिरा नगर सेक्टर-19 स्थित आशा वेलफेयर फाउंडेशन के कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे पहुंचीं। केक काटने के बाद 30 बच्चों को स्टेशनरी व 20 महिलाओं को साड़ियां बांटी। वह मिस वर्ल्ड 2026 की तैयारी में जुटी हैं। फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनी वर्मा, वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. एमपी. श्रीवास्तव, ज्योति मल्होत्रा, राहिला खान, विभा श्रीवास्तव, किरन सक्सेना सहित संस्था के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिस फेमिना ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
मिस फेमिना ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
मिस फेमिना ने मलिन बस्ती के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन