डॉ. मानसी द्विवेदी के काव्य संग्रह ‘कुसुम’ का विमोचन
लखनऊ। कलमकार फाउंडेशन की ओर से कवयित्री डॉ. मानसी द्विवेदी ‘कुसुम’ के काव्य संग्रह नदी सी मैं... का विमोचन गोमतीनगर के एक होटल में रविवार को किया गया। पद्मश्री विद्या विंदु सिंह की अध्यक्षता में हुए समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और विशिष्ट अतिथि एमएलसी पवन सिंह चौहान मौजूद रहे। कुंवर मानवेंद्र सिंह ने कहा कि यह संग्रह आज की स्त्री अभिव्यक्ति का सशक्त दस्तावेज है। कवयित्री मानसी द्विवेदी ने कहा कि नदी की तरह हर स्त्री अपने भीतर धारा, ऊर्जा, संघर्ष और सौंदर्य समेटे बहती रहती है। इस संग्रह की कविताएं उसी यात्रा का साक्ष्य हैं। वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भीष्म, सुरेंद्र तिवारी, डॉ. ओम शर्मा ओम, पंकज प्रसून, बिंदु जैन और राजेश यादव आदि मौजूद रहे।