फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार व आवेदन पत्र में नाम की स्पेलिंग बेमेल, 100 अभ्यर्थी हुए बाहर

Tue, 03 Feb 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आईटीआई में कैंपस ड्राइव में शामिल अभ्यर्थी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में सोमवार को कैंपस ड्राइव का आयोजन हुआ। मारुति सुजुकी कंपनी के प्रतिनिधियों ने दस्तावेज सत्यापन के दौरान आवेदन पत्र और आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग में अंतर पाए जाने पर करीब 100 अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया। कुछ मामलों में अन्य त्रुटियों के कारण सॉफ्टवेयर ने आवेदन स्वीकार नहीं किया।
विज्ञापन

मेरठ से रोहित कुमार कैंपस ड्राइव में शामिल हुए। कंपनी के मानक के अनुसार वह हाईस्कूल का अंकपत्र, आधार कार्ड, पेन कार्ड व आईटीआई का प्रमाण पत्र साथ लेकर आए थे। कंपनी प्रतिनिधि ने जांच की गई तो आधार कार्ड और आईटीआई के प्रमाण पत्र में नाम की स्पेलिंग अलग थी। इसी तरह कानपुर के अमन यादव के आवेदन में पिता के नाम की स्पेलिंग अलग और हाईस्कूल में अलग थी।

आईटीआई के प्लेसमेंट प्रभारी एम.ए. खान ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेज मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, उन्हें सुधार कर आगामी भर्ती चरण में पुनः अवसर दिया जाएगा। यह ड्राइव मारुति सुजुकी के खरखोदा प्लांट (सोनीपत, हरियाणा) के लिए आयोजित की गई। इसमें सोमवार को लिखित परीक्षा और मंगलवार को साक्षात्कार प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


साक्षात्कार के लिए 450 अभ्यर्थियों का चयन
आईटीआई के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव के अनुसार फिटर, डीजल मैकेनिक, एमएमवी, ट्रैक्टर मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट और पेंटर सहित विभिन्न ट्रेड्स के 1000 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। लिखित परीक्षा के बाद 450 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया। चयन के बाद टेक्नीशियन के पद पर नियुक्ति मिलने पर 32,500 रुपये प्रतिमाह वेतन सहित अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें