फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अब मंत्री के रिश्तेदार भी सुरक्षित नहीं, बेखौफ बदमाशों ने छीना मोबाइल

Fri, 04 Sep 2020 11:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ में बदमाश बेखौफ हैं। बदमाशों ने इस बार योगी सरकार के एक मंत्री के रिश्तेदार को निशाना बनाया है। बदमाशों ने मंत्री के रिश्तेदार और नेवी में अधिकारी का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के विभव खंड निवासी योगेंद्र कुमार नेवी में अधिकारी हैं। देर रात 9:00 बजे के करीब वाह सड़क पर टहलते हुए मोबाइल पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार लुटेरे ने उनका मोबाइल छीनकर भाग गया। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी है। 

मौके पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं मुकदमा दर्ज कर आसपास के इलाकों में सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिए हैं। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक विभूति खंड रमेश चंद पांडे के मुताबिक विभव खंड का निवासी योगेंद्र कुमार नेवी में बड़े पद पर हैं। 
विज्ञापन


खाना खाने के बाद रात 9:00 बजे के करीब वह मोबाइल पर बात करते हुए टहल रहे थे। पीछे से बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीनकर ले गए। शोर मचाते उन्होंने कुछ दूर तक पीछा भी किया। लेकिन बदमाश तेज रफ्तार से भाग निकले। 
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास पड़ताल शुरू की।  प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडे के मुताबिक देर रात पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

डिप्टी सीएम के रिश्तेदार बताये जा रहे पीड़ित
पीड़ित योगेंद्र कुमार प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा का करीबी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं । सूत्रों के मुताबिक योगेंद्र डॉ दिनेश शर्मा की भांजी मानवी शर्मा के पति हैं। वह कठौता झील के पास विभव खंड में परिवार संग रहते हैं। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें