फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो सवार युवक से बदमाशों ने छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। टेढ़ी पुलिया चौराहे से जगरानी होते हुए गोमतीनगर स्थित ऑफिस जा रहे ऑटो सवार युवक से शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाश मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। गुडंबा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी।
विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर-एच निवासी शिव सागर के मुताबिक, गोमतीनगर में उनका ऑफिस है। शनिवार को उनकी नाइट शिफ्ट थी। वह रात करीब 9:30 बजे ऑटो से ऑफिस जा रहे थे। टीवीएस शोरूम के पास उनके मोबाइल पर कॉल आई। उन्होंने जैसे ही बैग से मोबाइल निकाला, पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीना और भाग निकले। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि लूट की एफआईआर दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें