बीच सड़क बर्थडे पार्टी... दबंगों ने जमकर मचाया उत्पात
- फोटो : संवाद
यूपी की राजधानी लखनऊ में बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। युवकों ने फायरिंग का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। सैकड़ों की संख्या में एकत्र युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। मड़ियांव थाने से चंद कदमों की दूरी का मामला है।