फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: खिलौने की दुकान में लगी आग, लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Mon, 13 Jan 2025 02:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में खिलौने की दुकान में आग लग गई। लपटें और धुएं का गुबार देख लोगों में दहशत पैल गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने काबू पाया। 
विज्ञापन
चाय पत्ती के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह मछली मंडी टावर स्थित खिलौने की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने चार गाड़ियों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। घटना चौक क्षेत्र के के रकाबगंज की है।

विज्ञापन


एफएसओ चौक ने बताया कि खिलौने की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। दो गाड़ियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। गोदाम से आग की लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था। आग की विकरालता को देखते हुए दमकल की दो और गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं। 

इसके बाद दुकान को चारों ओर से घेर कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। एफएसओ ने बताया कि दुकान के मालिक संजय गुप्ता बताए जा रहे हैं। घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें